बरेली: प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कई बाजार बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के राष्टीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा का आज बरेली में प्रदर्शन है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर इस्लामियां इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों के साथ ही पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे …

बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के राष्टीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा का आज बरेली में प्रदर्शन है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर इस्लामियां इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों के साथ ही पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात है।

हालाकि शहर के बाजार बंद करने का आह्वान नहीं किया गया है। लेकिन तब भी शहर के कई हिस्सों में बाजार पूरी तरह से बंद है। वहीं जिन इलाकों में बाजार खुले है। वहा सन्नाटा पसरा पड़ा।

यह भी पढ़ें-बरेली: पैगंबर विवाद को लेकर आज शहर में बड़ा प्रदर्शन, अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर नजर

 

संबंधित समाचार