अयोध्या: रेड कारपेट पर होगा आयोजन, डिप्टी सीएम संग 5 हजार लोग करेंगे योगाभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राम की पैड़ी पर भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार 21 जून को होने वाला आयोजन रेड कारपेट पर होगा, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित अयोध्या के लगभग 5 …

अमृत विचार, अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राम की पैड़ी पर भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार 21 जून को होने वाला आयोजन रेड कारपेट पर होगा, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित अयोध्या के लगभग 5 हजार लोग योगाभ्यास में भाग लेगे। साथ ही जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन व साधु संत भी आमंत्रित किए गए हैं।

अयोध्या में श्रीराम की पैड़ी पर इतिहास में पहली बार श्रीराम जन्मभूमि के विषय में सर्वोच्च न्यायलय से निर्णय आने के बाद प्रथम बार किया जा रहा है। इस बार योग दिवस के लिए लाल कारपेट व अन्य बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसकी समीक्षा जिलाधिकारी नितीश कुमार ने की।

योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए अयोध्या में स्थापित 7 एलइडी डिस्पले बोर्ड व एक एलईडी वाहन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के अलावा मंडलायुक्त, आईजी सहित शासन के भी वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

पढ़ें-लखनऊ: ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर पूर्व डिप्टी सीएम ने किया प्रसाद वितरण

संबंधित समाचार