अग्निपथ स्कीम विरोध: प्रोटेस्ट करने वालों को नहीं मिलेगा मौका, तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गईं ये बड़ी बातें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्‍ली। ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शनों को कोचिंग संचालकों ने भड़काया। रविवार दोपहर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। तीनों सेनाओं की ओर से ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर जॉइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई गई थी। इसी के दौरान पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने विरोध-प्रदर्शनों में …

नई दिल्‍ली। ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शनों को कोचिंग संचालकों ने भड़काया। रविवार दोपहर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। तीनों सेनाओं की ओर से ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर जॉइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई गई थी। इसी के दौरान पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने विरोध-प्रदर्शनों में हिस्‍सा लिया, उन्‍हें अग्निपथ का हिस्‍सा बनने नहीं दिया जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि जब अभ्यर्थी आवेदन करेंगे, तो उन्हें यह उल्लेख करना होगा कि वह अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों में शामिल नहीं थे। सेना की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर ये योजना किया है, लेकिन उन्हें कुछ लोगों की ओऱ से उकसाया जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि इस योजना पर पिछले दो साल से काम चल रहा था. इसकी हर बारीकी पर ध्यान दिया गया। हमने योजना में आयु सीमा 2 साल इसलिए बढ़ाई है क्योंकि युवाओं का दर्द समझा गया. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि हम यंग आर्मी चाहते हैं।

इस योजना अब वापस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि योजना पर जो लोग सवाल उठा रहे हैं कि अग्रिवीर 4 साल बाद क्या करेंगे, तो हम साफ करना चाहते हैं कि हमारे देश की 85 इंडस्ट्री ने कहा है कि वह अग्निवीरों को लेना चाहते हैं, लेकिन ये रातों-रात संभव नहीं है। अगर हम इंडस्ट्रियलिस्ट को इस योजना के बारे में पहले ही सब बता देते तो फिर उनके भी सवाल होते कि इन अग्निवीरों की क्या क्षमता होगी, प्रक्रिया का क्या बेस होगा, तो फिर इसमें भी काफी समय लग जाता, जो कि संभव नहीं था।

वहीं वायु सेना के कार्मिक प्रभारी एयर मार्शल सूरज झा ने बताया कि अब सारी रिक्रूटमेंट सिर्फ अग्निवीर के जरिए ही होगी। उम्र सीमा बढ़ा दी गई है,‌ जो एलिजिबल हैं, उन्हें फिर से अप्लाई करना होगा। 2 साल की लंबी अवधि है, ऐसे में उन सब की फिर से स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद ही उनका एयरफोर्स में चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस का जंतर मंतर पर सत्याग्रह, कई बड़े नेता मौजूद

संबंधित समाचार