पीलीभीत: लॉ की छात्रा से छेड़छाड़, धमकाया, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत, अमृत विचार। लॉ की छात्रा को एक शोहदा परेशान करने लगा। उसके फोटो खींच लिए और फिर वायरल करने की धमकी देते हुए सबंध बनाने का दबाव बनाया। जब इनकार किया तो मारने और बदनाम करने की धमकी दे डाली। कई बार रास्ता रोक छेड़छाड़ की गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले …
पीलीभीत, अमृत विचार। लॉ की छात्रा को एक शोहदा परेशान करने लगा। उसके फोटो खींच लिए और फिर वायरल करने की धमकी देते हुए सबंध बनाने का दबाव बनाया। जब इनकार किया तो मारने और बदनाम करने की धमकी दे डाली। कई बार रास्ता रोक छेड़छाड़ की गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लॉ की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस कर रही है। करीब पांच माह पूर्व वह जब कचहरी में थी तो वहां पर न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिरौर निवासी हेमंत पटेल आया और किसी तरह से पीड़िता का मोबाइल नंबर जुटा लिया।
चोरी छिपे पीड़िता के कुछ फोटो भी खींच लिए। आए दिन फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया। घर जाते वक्त कई बार रास्ते में रोक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारने की धमकी दे देता। मोबाइल पर अवैध असलहा का फोटो भेजते हुए धमकी भरा मैसेज भी भेजा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
