लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, घायल ड्राइवर को पहुंचाया गया अस्पताल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते कार व सड़क पर बने गोल चक्कर के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कार में फंसे चालक को सीट बेल्ट काट कर …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते कार व सड़क पर बने गोल चक्कर के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कार में फंसे चालक को सीट बेल्ट काट कर बाहर निकाला और पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पलटी कार को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया।
दरअसल, कुकरैल किनारे बने हाइवे पर आज एक सफेद रंग की एसयूवी कार तेज रफ्तार में जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से ऊपर रही होगी। बताया जा रहा है कि इसी बीच मेरिडियन स्कूल के पास कार अनियंत्रित हो उठी और बगल में बने गोल चक्कर से टकरा गयी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार थोड़ी दूर जाकर पलट गयी और उसमें बैठा चालक फंस गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान मौके पर डायल 112 की गाड़ी भी पहुंच गयी थी।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, महिला की मौत
