सीतापुर: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रामपुर मथुरा के इटिया गांव निवासी रामू कश्यप (35) पुत्र मूलचंद घर से करीब 10 किमी दूर गैर जनपद के बेलहरा में मजदूर अड्डे पर मजदूरी …

महमूदाबाद/सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रामपुर मथुरा के इटिया गांव निवासी रामू कश्यप (35) पुत्र मूलचंद घर से करीब 10 किमी दूर गैर जनपद के बेलहरा में मजदूर अड्डे पर मजदूरी की तलाश में रविवार की सुबह करीब पांच बजे घर से गया था।

मजदूरी न मिलने पर वह वापस घर लौट रहा था कि गंगोलिया गांव के समीप प्रवेश मौर्य पुत्र शत्रुघ्न और उनका बेटा दीपक मौर्य जो अपने खेत में काम कर रहे थे, दोनों ने रामू को रोक लिया और किसी बात पर बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

दीपक व प्रवेश ने रामू को जमकर पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामू को आनन फानन में चांदपुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रामू ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: मकान निर्माण के दौरान बढ़ा विवाद, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार