संभल: बरात चढ़त के दौरान डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़े, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई, अमृत विचार। डांस करने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात घूंसे चले। जिसमें दोनों ओर के छह लोग दर्जन लोग घायल हो गए। दूल्हे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह की सारी रस्मों पूरी कराईं गईं। थाना क्षेत्र के गांव महाबली महीउद्दीनपुर …

संभल/जुनावई, अमृत विचार। डांस करने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात घूंसे चले। जिसमें दोनों ओर के छह लोग दर्जन लोग घायल हो गए। दूल्हे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह की सारी रस्मों पूरी कराईं गईं।

थाना क्षेत्र के गांव महाबली महीउद्दीनपुर निवासी मोहन शर्मा ने अपनी बेटी की सगाई गाजियाबाद के लाल कुआं निवासी सुनील पुत्र राकेश के साथ की थी। शनिवार शाम बरात आई थी। रंगशाला से बरात चढ़त के दौरान बराती व घराती डांस करने को लेकर आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद लात घूंसे चलने लगे।

इसे देख दूल्हा थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दूल्हा को लेकर गांव पहुंची और घरातियों व बरातियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में अलीगढ़ जनपद के थाना पाली क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी रामवीर पुत्र धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस दूल्हा के कहने पर शादी की सारी रस्में पुलिस की मौजूदगी में संपन्न कराई गईं। किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- संभल : खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार