सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों युवा, सरकार ने दूर की चिंताएं- सुशील मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे चिंतामुक्त होकर सेना भर्ती की उस प्रक्रिया में शामिल हों, जो अब प्रारम्भ हो चुकी है। श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीरों के लिए …

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे चिंतामुक्त होकर सेना भर्ती की उस प्रक्रिया में शामिल हों, जो अब प्रारम्भ हो चुकी है। श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीरों के लिए आरक्षण, आयु सीमा में छूट और कई सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा कर उनकी चिंताओं को काफी हद तक दूर कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों ने भी पुलिस तथा अन्य सेवाओं में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। भाजपा सांसद ने बिहार सरकार से एक बार फिर अपील की कि वह भी अग्निवीरों को पुलिस तथा अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा करनी चाहिए।

मोदी ने कहा कि जिन शरारती तत्वों ने विरोध के नाम पर रेलवे जैसी राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाया और भाजपा नेताओं तथा पार्टी कार्यालयों पर हमले किये, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- अग्निपथ स्कीम विरोध: प्रोटेस्ट करने वालों को नहीं मिलेगा मौका, तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गईं ये बड़ी बातें…

संबंधित समाचार