हरदोई: 10वीं में फेल होने पर छात्र घर से हुआ लापता, परिजनों की तहरीर पर तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई। 10 वीं फेल हुआ छात्र अचानक अपने घर से कही गायब हो गया। उसके घर वाले किसी अनहोनी को ले कर काफी डरे हुए हैं। उन्होंने पहले तो उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर मिलते ही पुलिस उसकी खोजबीन करने में जुट गई हैं। बताते है कि कोतवाली कछौना के मतुआ …
हरदोई। 10 वीं फेल हुआ छात्र अचानक अपने घर से कही गायब हो गया। उसके घर वाले किसी अनहोनी को ले कर काफी डरे हुए हैं। उन्होंने पहले तो उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर मिलते ही पुलिस उसकी खोजबीन करने में जुट गई हैं। बताते है कि कोतवाली कछौना के मतुआ गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गुप्ता जनता इंटर कालेज का छात्र है।
शनिवार को यूपी बोर्ड के नतीजे आए, जिसमें अमित कुमार गुप्ता फेल था। नतीजा देखने के बाद से ही अमित बिना कुछ बताए कही चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा,तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।नाते-रिश्तेदारों में पता लगाया गया। जहां से कोई खबर नहीं मिली।
इसके अलावा उसकी हर तरफ खोज की गई। थके-हारे उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद छात्र की खोजबीन शुरू कर दी गई है। छात्र अमित के इस तरह अचानक गायब हो जाने से उसके घर वाले किसी तरह की अनहोनी से काफी डरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: नैनीझील में उतराता मिला किशोरी का शव, तीन दिन पहले हुई थी लापता
