बरेली: खानदान से भी मिला तौकीर मियां को साथ
अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां समेत काजी-ए-हिंदुस्तान असजद मियां की तरफ से तौकीर मियां के प्रदर्शन के समर्थन को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया था। बावजूद इसके खानदान के कई चेहरे एक मंच पर नजर आए। हालांकि खानदान के ही कुछ लोगों ने तौकीर मियां …
अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां समेत काजी-ए-हिंदुस्तान असजद मियां की तरफ से तौकीर मियां के प्रदर्शन के समर्थन को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया था। बावजूद इसके खानदान के कई चेहरे एक मंच पर नजर आए। हालांकि खानदान के ही कुछ लोगों ने तौकीर मियां का साथ देनें की बात जरूर की थी।
खानदान के लोगों में दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां के दामाद सैयद आसिफ मियां तौसीफ मियां के दामाद आमिर मियां के अलावा सिराज रजा खान और नुसरत रजा खान मंच पर दिखाई दिए। वहीं कार्यक्रम में वामिक मियां डा. नफीस खान, नदीम खान, मुनीर इदरीसी, अफजाल बेग, सैफ मियां, फरहत खान, मकदूम बेग, सलीम खान, कामरान अहमद, रुखसार रजा खान, गोलू मिर्जा, फरमान रजा खान आदि लोग मौजूद रहे।
