यूपी में नहीं दिखा भारत बंद का असर ,हर ज़िले में हाई-अलर्ट पर है पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए जारी की गयी अग्निपथ योजना को लेकर कई दिनों से बवाल जारी है। इस सबके बीच सोमवार को कई राजनीतिक दलों ने इस योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया था। यूपी में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा है। बंद को देखते …

लखनऊ,अमृत विचार। केंद्र सरकार की सेना भर्ती के लिए जारी की गयी अग्निपथ योजना को लेकर कई दिनों से बवाल जारी है। इस सबके बीच सोमवार को कई राजनीतिक दलों ने इस योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया था। यूपी में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा है। बंद को देखते हुए पूरे राज्य में पुलिस हाई-अलर्ट पर है और हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

इस बीच अभी तक कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। प्रदेश में माहौल बिल्कुल सामान्य है। बताते चलें की अन्य राज्यों की तरह यूपी प्रशासन भी भारत बंद के दौरान कड़े बंदोबस्त के साथ अपनी तैयारी पहले ही कर चुका था। इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को ही अलर्ट जारी किया था। सभी जिलों को व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए थे।

प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए थे कि सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले, पुलिस बल पर पथराव करने वाले और रास्ता बंद कर आम नागरिकों के लिए परेशानी बनने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाये। पुलिस व आरएएफ के साथ ही पीएसी की कंपनी हर ज़िलों में मोर्चा संभाले हुए हैं।

संवेदनशील जिलों में जोन स्तर से भी पुलिस बल आवंटित किया गया है। साथ ही सभी वरिष्ठ अफसरों को खुद फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले कुछ दिनों से चल रहे प्रदर्शन के कारण पहले से सख्ती बरती जा रही है। प्रदेश के 12 जिलों में प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं में 34 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों में 242 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा शांतिभंग के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत भी 145 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें –अग्निपथ पर बढ़ता ही जा रहा बवाल, भारत बंद से चरमराई व्यवस्था, दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर जाम, ट्रेनें रद्द

संबंधित समाचार