राजधानी में कोरोना की रफ़्तार से बढ़ा ख़तरा, इस इलाके में निकले सबसे ज़्यादा पॉजिटिव केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ ,अमृत विचार। कोरोना का ख़तरा एक बार फिर सामने आ रहा है। लापरवाही के चलते राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में इसकी रफ़्तार तेज़ी से बढ़ रही है। आज लखनऊ के कई इलाकों में कोरोना के 132 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। मौजूदा समय में रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच …

लखनऊ ,अमृत विचार। कोरोना का ख़तरा एक बार फिर सामने आ रहा है। लापरवाही के चलते राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में इसकी रफ़्तार तेज़ी से बढ़ रही है। आज लखनऊ के कई इलाकों में कोरोना के 132 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। मौजूदा समय में रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है।

कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा अलीगंज में 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि चिनहट में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। आलमबाग में 18 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसी तरह से सिल्वर जुबली इलाके में 16, कैसरबाग़ में 13, रेडक्रास में 10 और इंदिरानगर में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ विभाग के मुताबिक बाहर से आने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। हालाँकि अभी तक कोरोना के किसी नए वैरियंट की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसको लेकर कड़ी सावधानी बरती जा रही है। विभाग की तरफ से लगातार लोगों से मास्क का प्रयोग करने ,साफ़ सफाई रखने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मिले 4004 नए मामले, एक की मौत 

संबंधित समाचार