पीलीभीत: छह गौमांस तस्कर और चार कच्ची शराब के धंधेबाजों पर लगा गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। शासन की सख्ती के बाद जिला स्तर पर भी अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस-प्रशासन का चाबुक लगतार चल रहा है। कई अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चल चुका है। इसी क्रम में अब छह गोमांस तस्कर और चार कच्ची शराब …

अमृत विचार, पीलीभीत। शासन की सख्ती के बाद जिला स्तर पर भी अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस-प्रशासन का चाबुक लगतार चल रहा है। कई अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चल चुका है। इसी क्रम में अब छह गोमांस तस्कर और चार कच्ची शराब के धंधेबाजों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद संबंधित अपराधियों की अवैध धंधे से अर्जित की गई संपत्ति को लेकर कार्रवाई की तैयारी है। इसकी चर्चा तेज होने के बाद हड़कंप मचा रहा।

बता दें कि माधोटांडा क्षेत्र के गांव डगा, सुखदासपुर समेत कई इलाकों में गोकशी का धंधा बड़े पैमाने पर होता आया है। कई बार तो जिम्मेदारों पर भी संरक्षण देने के आरोप लग चुके हैं। यहां के निवासी मुम्ताज पुत्र सदरे, इंन्ताज पुत्र सदरे, चांद मियां पुत्र इकबाल, फरीन पुत्र बड़े खां संगठित गिरोह बनाकर गोकशी का धंधा करते हैं। प्रशासन के अनुसार उन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसी तरह से शेरपुर कला निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र अब्दुल रहीम, इकराम पुत्र मोहम्मद अहमद भी शातिर गोमांस तस्कर हैं।

इसी धंधे से धन अर्जित करते हैं। इन पर शिकंजा कसते हुए पूरनपुर और माधोटांडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसी तरह से कच्ची शराब के धंधेबाज बिलसंडा थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी अगनपाल सिंह पुत्र हवलदार सिंह, ध्रुव सिंह उर्फ जितेंद्र पुत्र अगनपाल, विपिन सिंह पुत्र अगनपाल, पवन सिंह पुत्र अगनपाल पर भी बिलसंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: युवाओं के जुटने की सुगबुगाहट पर दौड़ी पुलिस, खदेड़ा

संबंधित समाचार