योग दिवस : पंचमहल में करें योग ,फ्री में होगा ताज का दीदार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा ,अमृत विचार। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर पब्लिक की एंट्री फ्री कर दी गयी है। 21 जून को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत इलाके में स्थित सभी स्मारकों में पर्यटक मुफ्त में प्रवेश कर सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, …

आगरा ,अमृत विचार। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर पब्लिक की एंट्री फ्री कर दी गयी है। 21 जून को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत इलाके में स्थित सभी स्मारकों में पर्यटक मुफ्त में प्रवेश कर सकते हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, एएसआई ने सभी स्मारकों में एंट्री फ्री करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले केवल 18 अप्रैल विश्व धरोहर दिवस और 19 नवंबर विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन और 8 मार्च विश्व महिला दिवस को ही ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में एंट्री फ्री दी जाती रही है। इस बार पहली बार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फ्री एंट्री होगी।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पंचमहल में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी 5 हजार लोगों के साथ पंचमहल में योग साधना करते नजर आएंगे। इस दौरान फतेहपुर सीकरी लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे और स्कूली बच्चे भी योग करेंगे।

पंचमहल में होने वाले कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री के साथ लोगों को पंचमहल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद 6:40 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा, जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद 7 बजे से सभी लोग योगाभ्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें –आगरा: ताजमहल को लेकर नया विवाद, नमाज पढ़ने वाले चार पर्यटक गिरफ्तार

संबंधित समाचार