गोंडा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर
नवाबगंज (गोंडा)। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक नें बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इसमें एक किशोर की मौत हो गई और घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर …
नवाबगंज (गोंडा)। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक नें बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इसमें एक किशोर की मौत हो गई और घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा।
कोतवाली मनकापुर के झिलाही बाजार निवासी सागर गुप्ता( १३) पुत्र लाला कुमार गुप्ता, बब्बू गुप्ता (१८) पुत्र काली प्रसाद गुप्ता तथा हर्षित जायसवाल (२०) पुत्र राजू जायसवाल सोमवार की सुबह बाइक से अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय सुबह करीब दस बजे नंदिनी नगर महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गए।
नीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को स्थानीय सीएचसी पर लाया गया, जहां पर डाक्टर ने सागर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों लोगों को गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मृतक के पिता लाला गुप्ता के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मांगने गया था लंबी उम्र की दुआ, मिली मृत्यु
सोमवार को मृतक सागर का जन्मदिन था। वह अपने साथियों के संग अयोध्या दर्शन व मंदिर में माथा टेकने गया था। अपनी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना कर वापस घर लौट रहा था कि यह घटना हो गई। सूचना उसके घर पहुंचने पर कोहराम मच गया और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई।
यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत
