दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटों में 1060 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। आज लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें पिछले 24 घंटों में यहां 1060 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा छह मरीजों की कोरोना की वजह से मौत भी …

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। आज लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें पिछले 24 घंटों में यहां 1060 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा छह मरीजों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। हालांकि इस दौरान लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

वहीं आज कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 10.09 फीसदी हो चुकी है, इससे पहले, 26 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 10.59 फीसदी थी।  बीते 24 घंटों के दौरान हुए 10,506 टेस्ट में 1060 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6 मरीजों की इससे मौत हो गई। इसके अलावा कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 5375 है, जबकि यहां कंटेंन्मेंट जोन्स अब बढ़कर 265 हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- विश्व स्तर पर ‘योग दिवस’ मनाया जाना भारत के लिए गौरव और सम्मान की बात: नकवी

 

संबंधित समाचार