अयोध्या: योग साधकों से कल सजेगी राम की पैड़ी, केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की पैड़ी पर योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन स्थल पर रेड कारपेट बिछाई गई है। मंगलवार सुबह 6 से 8 बजे तक योग करने के लिए 5 हजार लोग जुटेंगे। केन्द्रीय पर्यावरण वन जल वायु परिवर्तन व श्रम, रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव यादव मुख्य अतिथि …

अयोध्या। राम की पैड़ी पर योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन स्थल पर रेड कारपेट बिछाई गई है। मंगलवार सुबह 6 से 8 बजे तक योग करने के लिए 5 हजार लोग जुटेंगे। केन्द्रीय पर्यावरण वन जल वायु परिवर्तन व श्रम, रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।

पूरा कार्यक्रम दीपोत्सव की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। संभवता यह कार्यक्रम पहली बार इतने भव्य तरीके से कराया जा रहा है। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राम की पैड़ी पर प्रात: 5:30 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वीआईपी वाहनों की पार्किंग राम की पैड़ी के पास होगी। विभागीय अधिकारी अपना वाहन नयाघाट चौकी के पास पार्क करेंगे। अन्य एनजीओ के वाहन राम कथा पार्क के सामने इंटरलाकिंग व अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के पास बने हुये बिजली घर के पास रिक्त स्थान पर पार्क होंगे।

इस दौरान पूरे परिसर में साउंड की भी व्यवस्था की गई है योग की जानकारी दिए जाने के साथ भगवान श्री राम के धुन भी बजाई जाएंगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्रालय के जॉइन सिक्योरिटी व नोडल अधिकारी जिम्मेतप्पा ने बताया कि इस बार हम बहुत बड़ा योग का मैसेज देना चाहते हैं। इस योगभ्यास में शामिल होने के लिए स्थान स्थान पर बूथ बनाये गए हैं।

जहां पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके साथ पतञ्जलि के द्वारा 250 योगा स्ट्रक्चर आये हुए हैं। इस अवसर पर विवेक सृष्टि संस्था के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. चैतन्य व वशिष्ठ फाउंडेशन अध्यक्ष गिरीश पति त्रिपाठी समारोह में शामिल होंगे। गिरीश पति अपनी संस्था के सभी साथियों के साथ समारोह में शामिल होंगे।

नंबर गेम

  • 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा योग कार्यक्रम
  • 5 हजार लोग एक साथ करेंगे योग
  • 200 पुलिस कर्मी सिविल डेÑस में तैनात रहेंगे
  • 100 एनसीसी कैडेट भी रहेंगे
  • 1000 विद्यार्थी लोगों को योगाभ्यास के लिए पहुंचाएंगे
  • 100 बसें राम की पैड़ी तक लोगों को पहुंचाएगी
  • 7 स्थानों पर शहर में एलईडी वाल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
  • 2 एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन तक राम की पैड़ी में कैंप करेंगे स्वच्छता देवदूत

संबंधित समाचार