लेबनान में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
बेरूत। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्राधिकारियों ने विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के पहले मामले का पता लगाया है और अब वह घर पर पृथक वास में रह रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और प्राधिकारी उसके संपर्क में आए लोगों का पता …
बेरूत। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्राधिकारियों ने विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के पहले मामले का पता लगाया है और अब वह घर पर पृथक वास में रह रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और प्राधिकारी उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं।
उसने और जानकारी मुहैया नहीं करायी। लेबनान पश्चिम एशिया में मंकीपॉक्स के मामलों वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। इससे पहले इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात ने मई में इस बीमारी के अपने पहले मामलों की घोषणा की थी। लेबनान में मंकीपॉक्स का मामला ऐसे वक्त में आया है जब देश में गर्मियों का मौसम होने के कारण हजारों प्रवासियों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
मंकीपॉक्स के लिए जिम्मेदार वायरस बंदरों और अन्य जंगली जानवरों में पैदा होता है। इससे संक्रमित ज्यादातर मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगने और थकान के लक्षण देखे गए हैं। गंभीर मामलों में मरीजों के चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते व दाने भी निकल सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों में चार हफ्तों तक संक्रमण रह सकता है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने तक अपने आप को पृथक रखने की सलाह दी गयी है।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मुश्किल समय में ‘दोस्ती कायम’ रखने के लिए चीनी समकक्ष को दिया धन्यवाद
