गोरखपुर: Mobile चोर गिरोह के 11 सदस्य चोरी की 12 मोबाइल व 72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। कैंट पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के 11 सदस्यों को 12 मोबाइल व 72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए उक्त मोबाइल चोर चोरी के मोबाइलों को झारखंड ले जाकर 4 से 5 हजार में बेच देते थे।जिनसे साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस …

गोरखपुर। कैंट पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के 11 सदस्यों को 12 मोबाइल व 72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए उक्त मोबाइल चोर चोरी के मोबाइलों को झारखंड ले जाकर 4 से 5 हजार में बेच देते थे।जिनसे साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि मोबाइल चोर गिरोह के सरगनाओं द्वारा नाबालिक बच्चों का सहारा लेकर मोबाइल चोरी कराने का कार्य किया जाता था।

इन अपराधियों द्वारा सम्बंधित शहर में 15 दिन के लिए किराए पर आवास लेकर टेंपू बुक कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते रहते थे। इनके द्वारा स्टेशन व अस्पतालों से मोबाइल चोरी करने का कार्य प्रतिदिन किया जाता रहा। अब तक इन चोरो द्वारा एक हजार से अधिक मोबाइल चोरी किया जा चुका है। इससे पहले इलाहाबाद, बनारस, कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मोबाइल चोरी कर 100 से अधिक मोबाइल इकट्ठा होने पर झारखंड में ले जाकर साइबर एक्सपर्ट के पास 4 से 5000 में बेच देते थे फिर उस मोबाइल से साइबर अपराधियों द्वारा अपराध किया जाता था।

कैंट पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर 11 अभियुक्तों शेखर कुमार पुत्र स्व.राम मेहतो निवासी मेहतो थाना तालझारी जनपद साहबगंज झारखण्ड, मिथुन मेहतो पुत्र स्व. किशोर मेहतो निवासी महराजपुर थाना तालझारी जनपद साहबगंज झारखण्ड, विक्रम चौहान पुत्र दिलीप चौहान निवासी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी, गोपाल कुमार महतो पुत्र स्व. राज कुमार महतो निवासी नया टोला महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहबगंज झारखण्ड, मन्तोष सिंह पुत्र स्व. श्रवण सिंह निवासी तीन पहाड़ बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहबगंज झारखण्ड, धर्म कुमार पुत्र अनिल राय निवासी राघोपुर चान्दपुरा थाना फत्तेहपुर जिला वैशाली बिहार, राहुल कुमार महतो पुत्र सत्य नारायण महतो निवासी तीन पहाड़ बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहबगंज झारखण्ड, मनीष कुमार कसौधन पुत्र दिलीप कुमार कसौधन निवासी पठान टोला थाना दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती जिला बस्ती के कब्जे से चोरी के 12 अदद मोबाइल व कुल 72 ग्राम नाजायज स्मैक व घटना में प्रयुक्त एक आटो रिक्शा रेलवे कालोनी के पास से गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी ने बताया कि चोरो ने पूछताछ पर इन लोगो ने बताया कि एक गैंग है गैंग के ही सभी लोग अपने गाँव के अगल- बगल के गरीब घर के लड़के जो 10-12 साल के बीच के रहते है उनको लाते है एंव गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद अन्य जगह पर 10-15 दिन के लिए रुम लेकर रुकते है और सुबह टेम्पू से यह अपने काम पर चोरी करने के लिए निकलते है और इन लड़को को भीड़ भाड़ वाली जगहो पर छोड़ देते है तथा बाहर बैठ कर निगरानी करते है । लड़के माल या सब्जी मण्डी तथा फल मण्डी , मेला सारी जगहो से जहाँ काफी भीड़ भाड़ रहती है वहा से लोगो का मोबाइल चोरी कर लेते है।

इस तरह कुल 4-5 मोबाइल रोज चोरी करते है एंव जब इनके पास 75-100 मोबाइल हो जाता है तो यह अपने गाँव झारखंड चले जाते है । इनका साइबर अपराध करने वाले बंगाल व बिहार , झारखण्ड के लोगो से सम्पर्क है । उन्ही को ये मोबाइल 4-5 हजार के बीच में बेच देते है । साइबर अपराधी इन मोबाइलो का साइबर अपराध कारित करने मे उपयोग करते है । ये बच्चे पकड़े जाने पर किसी को भी कहा रुके है इसका पता नही बताते है एंव पकड़ जाने पर इनके साथी तुरंत उस शहर को छोड़ देते है । यहाँ पर इनके पास से चोरी के कूल 12 मोबाइल बरामद हुआ है तथा जिस टेम्पू से 7 दिन से घुम घुम कर अपराध कर रहे थे उसका ड्राइवर एंव टेम्पू भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार