बरेली: 23 वषों से बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा शांतिकुंज का परीक्षाफल
बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक स्थित शांतिकुंज बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर स्कूल व परिजनों को गौरवान्वित किया है। कॉलेज की प्रधानाचार्य राधिका चंद ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बीते 23 वर्षों से कॉलेज का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। इस …
बरेली, अमृत विचार। लाल फाटक स्थित शांतिकुंज बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर स्कूल व परिजनों को गौरवान्वित किया है। कॉलेज की प्रधानाचार्य राधिका चंद ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बीते 23 वर्षों से कॉलेज का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है।
इस बार 12 से अधिक छात्राओं के 10 व 12वीं की परीक्षा में 75 से 82 फीसद अंक आए हैं। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में सिल्की सिंह व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कॉलेज में उषा देवी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। सर्वाधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्राएं भविष्य में पुलिस व आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें- बरेली: 15 सौ की थी परमिशन, मैदान में पहुंचे 10 हजार लोग, रिपोर्ट दर्ज
