रामपुर : ‘देश को नफरत, बर्बादी की और ले जाने वाले कर रहे विश्व गुरु बनाने की बात’
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में रविवार की देर शाम नगर के मोहल्ला अगलगा रसूलपुर में जनसभा को संबोधित करते कहा कि सरकार ने उन पर इतने जुल्म किए हैं उन्हें बताया भी नहीं जा सकता है। अपने को बेगुनाह बताते हुए …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में रविवार की देर शाम नगर के मोहल्ला अगलगा रसूलपुर में जनसभा को संबोधित करते कहा कि सरकार ने उन पर इतने जुल्म किए हैं उन्हें बताया भी नहीं जा सकता है। अपने को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें भूमाफिया ओर बकरी चोर तक बना डाला।
नगर के मोहल्ला अगलगा रसूलपुर में सपा प्रत्याशी के लिए एक सभा संबोधित हुई। जिसमें आजम खां ने कहा कि एक होटल वाला भी बर्तन धोने के लिए जब किसी नौकर को रखता है तो उससे यह शर्त नहीं लगाता है कि उसे कब तक काम करना है। मगर देश की रक्षा करने के लिए तैयार हो रहे युवाओं को चार वर्ष की नौकरी का वादा कर उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं तो क्या है, कहा कि विश्व के विकसित देश अमेरिका चीन जापान आदि ने भी कभी विश्व गुरु बनने की बात नहीं की, लेकिन देश को नफरत और बर्बादी के कगार पर पहुंचाने वाले लोग विश्व गुरु बनने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने बाबरी मस्जिद संघर्ष की याद ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने एक लंबे समय तक बाबरी मस्जिद की लड़ाई लड़ी सैकड़ों जनसभाएं की लेकिन किसी देवी-देवता के विरुद्ध एक टिप्पणी मेरी जुबान से साबित कर दें तो में सियासत और रामपुर जनपद से हमेशा के लिए चला जाऊंगा और कभी अपना मुंह नहीं दिखाउंगा। आजम खां ने कहा कि देश इस वक्त बेहद खराब दौर से गुजर रहा है चारों तरफ नफरत ही नफरत दिखाई दे रही है।
सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने नफरत की राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया उन्होंने आसिम राजा को भारी मतों से जिताने की अपील की लोकसभा प्रत्याशी आसिफ राजा ने कहा कि जो भरोसा मुझ पर आजम खां ने किया है। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर बेनजीर उमर, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद एरम रब्बानी,पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी, जिला पंचायत सदस्य अफसान खां, जमीर अहमद खां,नासिर सुल्तान, जफरुद्दीन खां, हामिद गोल्डन, जईम कुरेशी, खालिद अली प्रधान, मोईन सुल्तान, तौकीर पाशा, सफी पधान, अर्शी खां, मतलूब, इमरान मिर्जा बंटी, कदीर खां एडवोकेट, शहरान, सभासद हबीब अहमद, उबैद अली, कामिल हुसैन, समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।सभा का संचालन हाजी टीपू तुर्की ने किया।
ये भी पढ़ें:- रामपुर उपचुनाव : ‘सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाली तो तत्काल होगी गिरफ्तारी’
