बदायूं: फंदे पर मिला महिला का शव, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव मं फंदे पर महिला का शव मिला। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सुसाइड की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा बिसौली के …

अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव मं फंदे पर महिला का शव मिला। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सुसाइड की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा बिसौली के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी पूजा पुत्री ब्रजकिशोर की शादी गांव मिठामई निवासी सत्यप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र महेश चंद्र शर्मा के साथ लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे पूजा का शव फंदे पर लटका मिला। पूजा के भाई विशाल का आरोप है कि पूजा के ससुराली शादी के बाद से ही कार की मांग करते हुए पूजा का उत्पीड़न करते थे। अक्सर मारपीट करते थे। दो दिन पहले पूजा के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। पूजा ने विशाल को वीडियो भी भेजी।

विशाल ने अपनी मां और बड़ी बहन को वीडियो दिखाकर पूजा को बुलाने के लिए भेजा था। आरोप है कि ससुरालियों ने पूजा की मां को बेइज्जत करके वहां से भगा दिया। जिससे परेशान चल रही पूजा ने सोमवार को आत्महत्या कर दी। आरोप लगाया कि बिसौली नगर पालिका में नलकूप ऑपरेटर पद पर तैनात पति सत्यप्रकाश, ससुर महेश चंद्र शर्मा, जेठ रेवती रमन, सास राखी, महेश की दूसरी पत्नी रेनू ने पूजा का गला दबाकर हत्या की और शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- सास, देवरों ने डीजल डालकर महिला को लगाई आग

संबंधित समाचार