अमरोहा में मंत्री संदीप सिंह संग आम लोगों ने किया योग, शरीर स्वस्थ रखने को लिया योगाभ्यास का संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। मंगलवार को जिले के मिनी स्टेडियम समेत शहरों और गांवों में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वतंत्र प्रभार शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी संग आम लोगों ने योग किया। अपने आप को योग कर स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। हसनपुर में लोगों ने किया योगा …

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। मंगलवार को जिले के मिनी स्टेडियम समेत शहरों और गांवों में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वतंत्र प्रभार शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी संग आम लोगों ने योग किया। अपने आप को योग कर स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।

हसनपुर में लोगों ने किया योगा
हसनपुर में आठवें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर नगर में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में लोगों ने योग किया गया और योग के विषय में जानकारी दी गई। एसडीएम सुधीर कुमार ने इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष योगाभ्‍यास कार्यक्रम में योग करके निरोग रहने का मंत्र दिया। अधिकारियों ने योग साधकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने योग को दुनिया में पहुंचाया। आज 200 से अधिक देशों में आयोजन हो रहा है। योग अनुशासन से जुड़ा है। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में तहसीलदार अभय कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियाभर के लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं 

संबंधित समाचार