एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी पहुंची कोर्ट, नाम बदलने का किया अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी  ट्रांसजेंडर बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क (Xavier Alexander Musk) ने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की अर्जी दी है। उसका कहना …

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी  ट्रांसजेंडर बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क (Xavier Alexander Musk) ने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की अर्जी दी है। उसका कहना है कि वह अब अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ नहीं रहती और उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी जेवियर अलेक्जेंडर मस्क (Xavier Alexander Musk) हाल ही अपने पिता से अलग हो हुई है। वह अभी हाल ही में 18 साल की हुई है। जिसके बाद अब उन्होंने अदालत से अपनी नई पहचान के तौर पर  पुरुष से महिला में बदलने और अपना नया नाम दर्ज करने के लिए अनुरोध किया है। जेवियर के अनुरोध पर ऑनलाइन दस्तावेज में उनका नया नाम दर्ज कर दिया गया है। उनकी मां का नाम जस्टिन विल्सन है जिन्होंने साल 2008 में एलन मस्क से तलाक ले लिया था।

एलन मस्क की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि विवियन द्वारा अपने पिता को सार्वजनिक रूप से अस्वीकार करने के पीछे क्या कारण है। मस्क ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि अदालत के दस्तावेजों को दायर करने से पहले उन्हें विवियन की योजना के बारे में पता था या नहीं।

ये भी पढ़ें : भारत में आज एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनकी संत समुदाय ने कामना की थी : हिंदू आध्यात्मिक गुरु

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका