बारिश से सुहाना हुआ मौसम , नरम पड़ेंगे गर्मी के तेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। रिमझिम बारिश और हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से ही आसमान पर बदल छाए हैं साथ ही दिन में एक या दो बार गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। इसको देखते हुए अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जानकारों के अनुसार वातावरण …

अलीगढ़, अमृत विचार। रिमझिम बारिश और हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से ही आसमान पर बदल छाए हैं साथ ही दिन में एक या दो बार गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। इसको देखते हुए अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जानकारों के अनुसार वातावरण में नमी बनी रहेगी और उत्तर-पश्चिम विक्षोभ का असर दिखने से गर्मी का असर नहीं रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से मौसम में गर्मी के तेवर कुछ नर्म पड़ गए हैं। जिसके चलते सुबह व शाम लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। दोपहर में भी अब गर्म हवाओं की लपटें कम हो गई हैं। हालांकि उमस भरी गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा है।

मौसम में बदलाव के बदलाव ने गर्मी के तेवरों को शांत कर दिया है। इसके चलते सुबह के समय टहलने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। घरों में उमस अभी भी परेशान कर रही है। हवा के बंद होते ही उमस से लोग व्याकुल हो जाते हैं। दोपहर की धूप भी अब बादलों के आगे सिसकती नजर आ रही है। शाम को हवाओं चलने से लोगों को राहत मिल रही है। तापमान में भी सात अंक की गिरावट आ गई है।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के चलते मौसम में बदलाव दिख रहा है। इससे पहले तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। अब उसी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों द्वारा जल्द मानूसन आने की संभावना बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: राज्य में मानसून छह दिन की देरी से पहुंचेगा, फिलहाल प्री मानसून सक्रिय, गर्मी से राहत

संबंधित समाचार