अयोध्या: अग्निपथ योजना के विरोध में भाकियू 24 जून को करेगा प्रदर्शन
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने भी केन्द्र की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध के स्वर बुलंद किए हैं। यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस संबंध में यूनियन की जनपद इकाई की बैठक गांधी पार्क के निकट हुई। जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा …
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने भी केन्द्र की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध के स्वर बुलंद किए हैं। यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस संबंध में यूनियन की जनपद इकाई की बैठक गांधी पार्क के निकट हुई।
जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में प्रदर्शन की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना जवानों के लिए छलावा है। 4 साल नौकरी करने के बाद यह जवान बेकार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत वेतन अंश काटकर मात्र 11 लाख देना भी उचित नहीं है। उन्होंने भर्ती में भ्रष्टाचार की आशंका जताई।
जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहा चीनी मिलों के पास करोड़ों गन्ना मूल्य का बकाया है, जिसका भुगतान ब्याज सहित होना चाहिए। भागीरथी वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष मनीराम यादव, रंजीत कोरी, जिला महासचिव सर्वजीत वर्मा, सती प्रसाद वर्मा, जिला सचिव दशरथ सिंह, तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, राम गनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: अग्निपथ योजना के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार
