योग दिवस: शाहजहांपुर में 6.93 लाख से अधिक लोगों ने किया योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में योग के इंद्रधनुषी रंग दिखाई पड़े। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर तक योग ही योग छाया रहा। पुलिस लाइंस, छावनी एरिया में सेना के जवानों ने योग का महत्व समझते हुए अभ्यास किया। डीएम उमेश प्रताप सिंह के अनुसार, जिले को 6 लाख 93 हजार …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में योग के इंद्रधनुषी रंग दिखाई पड़े। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर तक योग ही योग छाया रहा। पुलिस लाइंस, छावनी एरिया में सेना के जवानों ने योग का महत्व समझते हुए अभ्यास किया। डीएम उमेश प्रताप सिंह के अनुसार, जिले को 6 लाख 93 हजार 892 लोगों ने योग किया। इस तरह शासन से मिले लक्ष्य से अधिक की उपलब्धि हासिल की गई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आठवां अनुष्ठान ओसीएफ के विशाल रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव रेशम विभाग आर रमेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ एसबी सिंह आदि ने ज्ञानदायिनी मां सरस्वती और महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पार्पण कर किया।

इस मौके पर डीएम, सीडीओ और सांसद ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन का आह्वान किया कि वह स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। इसके बाद गौरी कश्यप ने योग पर आधारित गणेश वंदना का मंच पर अद्भुत प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। इसी कड़ी में आयुष वेलनेस सेंटर के बच्चों ने भी गीत के माध्यम से योग नृत्य प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पेड़ पर लटकता मिला चौकीदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार