शाहजहांपुर: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। वारिसान प्रमाण पत्र बनवाए जाने के नाम रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चौक कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है। पुवायां के गांव उमरगंज निवासी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। वारिसान प्रमाण पत्र बनवाए जाने के नाम रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चौक कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुवायां के गांव उमरगंज निवासी लेखपाल उत्कर्ष वर्मा की तैनाती तहसील सदर में है, उन्हें सेहरामऊ दक्षिणी के बेहटा गोकुल क्षेत्र दिया गया है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव देवकली निवासी सुखपाल सिंह यादव भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला प्रवक्ता हैं। किसान नेता ने पिता की मृत्यु के बाद वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक जून को आवेदन किया था, जिस पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी।

मामले की शिकायत करने पर लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे। परेशान किसान नेता ने मामले की शिकायत बरेली की एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत पर एंटीकरप्शन टीम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए तहसील सदर में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे दबोच लिया। रिश्वतखोरी में लेखपाल के पकड़े जाने से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पकड़े गए लेखपाल को कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखा-पढ़ी शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें- योग दिवस: शाहजहांपुर में 6.93 लाख से अधिक लोगों ने किया योग

 

संबंधित समाचार