लखनऊ: शोहदों ने कैफे में युवती व उसके दोस्तों को पीटा, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना इलाके के एक कैफे में शोहदों ने सरेआम युवती समेत दोस्तों की पिटाई कर दी। इस दौरान युवती के गले से सोने के चेन लूट ले गए। पुलिस ने मारपीट और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक आर्यन स्थानीय थाना …
अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना इलाके के एक कैफे में शोहदों ने सरेआम युवती समेत दोस्तों की पिटाई कर दी। इस दौरान युवती के गले से सोने के चेन लूट ले गए। पुलिस ने मारपीट और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक आर्यन स्थानीय थाना इलाके के बंगला बाजार का रहने वाला है। सोमवार को दोस्त आसिफ और एक युवती के साथ स्थानीय इलाके के जेएनएच कैफे के मैगी खाने गया था। इस दौरान युवती कैफे से निकलने लगी तो आरोप है कि बाइक सवार अभिमन्यु और निखिल निवासी औरंगाबाद आ धमके। इस दौरान युवती पर अभद्र टिप्पणियां की। इस दौरान पीड़ित और उसके दोस्त ने विरोध जताया तो आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं देखते-देखते कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान युवती के गले से चेन गायब हो गया। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की पिटाई से दोस्तों समेत उसे चोटें आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- बरेली: जेई से मारपीट करने वाले संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त
