कन्नौज में सरकार पर गरजे अखिलेश, कहा- अग्निपथ योजना नौजवानों के साथ धोखा
कन्नौज/ छिबरामऊ। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर नौजवानों के साथ धोखा किया है। इस योजना का न सिर्फ युवा विरोध कर रहे हैं बल्कि पूरे देश में इसकी खिलाफत हो रही है। यह तो फौज को आउटसोर्स करना है। इससे सेना की तैयारी करने वाले नौजवानों की सपना टूट गया है। यह बातें सपा …
कन्नौज/ छिबरामऊ। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर नौजवानों के साथ धोखा किया है। इस योजना का न सिर्फ युवा विरोध कर रहे हैं बल्कि पूरे देश में इसकी खिलाफत हो रही है। यह तो फौज को आउटसोर्स करना है। इससे सेना की तैयारी करने वाले नौजवानों की सपना टूट गया है।
यह बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। वह मंगलवार को पिछले दिनों दिवंगत हुए पार्टी के पार्टी के जिला महासचिव राम प्रकाश शक्य को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे। वहां से गुरसहायगंज के मझपूर्वा मे बूथ अध्यक्ष हारून खां के घर गए जहां उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव के घर पहुंचे।
यहां पत्रकारों ने वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अग्निपथ और अग्निवीर का विरोध न सिर्फ नौजवान बल्कि पूरा देश कर रहा है। फौज में लोग देश सेवा के लिए आते हैं। दिन रात मेहनत कर फौज में भर्ती का सपना साकार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार ने यह सपना ही तोड़ दिया। सेना की नौकरी अस्थायी कर फौज के सम्मान को गिराया जा रहा है। सरकार बजट बचाने के लिए ऐसे निर्णय कर रही है।
उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित लोग तैयार करने की योजना है। यह भी कहा कि यह सरकार नफरत फैलाने वाली है और जाति-धर्म देखकर काम करती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, राजू यादव जिला कोषाध्यक्ष, गुफरान अहमद, मुकीम खान, सपा नेता के परिवार में पत्नी लीला देवी, बेटे गोविंद व आनंद, बेटी निशा व नीतू, निर्मल, राघवेंद्र, रामनरेश, बिरला व श्रीचंद्र शाक्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-भाजपा बताये कि उनके कितने सदस्य अपने बच्चों को भेज रहे हैं अग्निपथ में : अखिलेश यादव
