बरेली: गोली की घटना को हादसे का रूप देने के मामले में चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोली की घटना को हादसे का रूप देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर डाक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नई बस्ती माधोबाड़ी निवासी रजनी पत्नी रामगोपाल ने बताया उनका बेटा अंशु उर्फ पीयूष 8 मार्च 2022 को चक महमूद में टहलने गया …

बरेली, अमृत विचार। गोली की घटना को हादसे का रूप देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर डाक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नई बस्ती माधोबाड़ी निवासी रजनी पत्नी रामगोपाल ने बताया उनका बेटा अंशु उर्फ पीयूष 8 मार्च 2022 को चक महमूद में टहलने गया था।

आरोप है कि उनके बेटे को माधोबाड़ी निवासी निखिल पुत्र वीरू ने साथी सौरभ व हिमांशु के साथ रोककर 10 हजार रुपये की मांग की। इस दौरान सौरभ ने तमंचे से अंशु के पेट में गोली मार दी। आरोपी उसे किसी गांव में ले गए और अगले दिन उसे मेडिसिटी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

जहां आरोपियों ने एक डाक्टर व पुलिस से साठगांठ कर गोली के निशान को छिपाने के लिए एक बड़ा चीरा लगा दिया था। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल वालों ने जब कागज दिए तो उसमें चोट लगने का कारण गन शॉट लिखा था। पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कोर्ट के आदेश पर निखिल, सौरभ व हिमांशु व आरोपी डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें-बरेली: अब एक कॉल पर मिलेगा मानसिक रोगियों को इलाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव