बहराइच: दावत-ए-वलीमा में कम पड़ा नॉनवेज तो जमकर चले लात-घूंसे, छह घायल
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के बेदौरा सुरजना गांव में मंगलवार को बारात आई। तय बारातियों से संख्या अधिक हो गई। दावत-ए-वलीमा के दौरान नॉनवेज कम पड़ गया तो बराती और घरातियों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में एक बालिका समेत छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच …
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के बेदौरा सुरजना गांव में मंगलवार को बारात आई। तय बारातियों से संख्या अधिक हो गई। दावत-ए-वलीमा के दौरान नॉनवेज कम पड़ गया तो बराती और घरातियों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में एक बालिका समेत छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेदौरा के मजरा सुरजना निवासी जलील की बेटी। का विवाह महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर गांव निवासी आमिर अली के बेटे जिब्राइल से तय हुई थी। जिसमें लड़के पक्ष से 150 बारातियों को लाने की बात हुई थी। उसी हिसाब से लड़की पक्ष के लोगों नॉनवेज और अन्य खाने की व्यवस्था की। तय कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार को बारात पहुंची। शाम को दावत ए वलीमा कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसी दौरान नॉनवेज खाने में कम पड़ गया। पता चला कि बाराती 350 की संख्या में पहुंच गए थे। खाना कम पड़ने के चलते घराती और बराती पक्ष में तू तू मैं मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना ग्राम प्रधान ने थाने में दी। पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
मारपीट में नफीस, सुबराती, नसीर और एक बालिका समेत छह लोग घायल हो गए। सभी ने टेंट और कुर्सी भी फेंक दिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष में सुलह की बात चल रही है। अगर किसी पक्ष ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे…वर पक्ष ने शादी से किया इंकार
