रायबरेली: सड़क हादसे में सास बहू समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार रात और बुधवार हुए दो हादसों में सास बहू और किशोर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य किशोर की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहली दुर्घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर दाउदनगर के पास मंगलवार की रात में हुई है। क्षेत्र …

रायबरेली। मंगलवार रात और बुधवार हुए दो हादसों में सास बहू और किशोर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य किशोर की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहली दुर्घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर दाउदनगर के पास मंगलवार की रात में हुई है। क्षेत्र के गांव निवासी पूरे बनिया मजरे बंदीपुर निवासी देशराज का बेटा हेमराज पाल गांव के अपने साथी रिंकू के साथ साइकिल से मंगलवार की शाम को पूरे ठकुराइन गांव निमंत्रण में गया था। जहां से दोनो रात में साइकिल से वापस घर के लिए लौट रहे थे।

दाउदपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको रौंद दिया। जिससे हेमराज की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जब मृतक के शव को कब्जे में लिया है।

दूसरा हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर कुशुढी गांव के पास बुधवार की प्रातः हुआ है। गांव की मधुबाला पाण्डेय अपनी बहु विमलेश पाण्डेय के साथ प्रातःकाल टहलने निकली थी। सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो को कुचल दिया। जिससे विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जब मधुबाला ने सीएचसी में दम तोड दिया है। ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-बहराइच: तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार