अयोध्या: चार सीओ और छह थानाध्यक्ष बदले गए, विवादित सीओ रिलीव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एक बार फिर फेरबदल किया है। बिकरू कांड की जांच में दोषी पाए गए विवादित सीओ आर के चतुर्वेदी को अयोध्या से रिलीव कर दिया है। वहीं थाना रामजन्मभूमि प्रभारी मनोज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा चार क्षेत्राधिकारी और छह थानाध्यक्षों में …

अमृत विचार, अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एक बार फिर फेरबदल किया है। बिकरू कांड की जांच में दोषी पाए गए विवादित सीओ आर के चतुर्वेदी को अयोध्या से रिलीव कर दिया है। वहीं थाना रामजन्मभूमि प्रभारी मनोज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा चार क्षेत्राधिकारी और छह थानाध्यक्षों में बदलाव किया है।

एसएसपी की ओर से किए गए फेरबदल में कुछ दिन पहले रुदौली भेजे गए सीओ डा राजेश तिवारी को वापस बुलाते हुए अयोध्या सीओ बनाया गया है। रामजन्मभूमि परिसर में तैनात प्रमोद कुमार यादव बीकापुर सीओ, संदीप कुमार सिंह रुदौली सीओ, नए आए पुलिस उपाधीक्षक नरेश को रामजन्मभूमि परिसर भेजा गया है।

वहीं सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह और सीओ सदर शैलेंद्र प्रताप सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रौनाही प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को अब नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय को हटा कर प्रभारी डीसीआरबी बनाया है। उनके स्थान पर अश्विनी कुमार पाण्डेय अयोध्या कोतवाल बनाए गए हैं।

नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह को प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है। प्रभारी चुनाव सेल ओमप्रकाश तिवारी को थाना राम जन्मभूमि की कमान सौंपी गई है। अरुण प्रताप सिंह को कैंट से हटा कर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। कैंट में अभी प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। रौनाही थाने में भी अभी तैनाती नहीं की गई है।

पढ़ें-लखीमपुर खीरी: कायदे-कानून ताक पर, सालों से जमे हैं सिपाही

संबंधित समाचार