शाहजहांपुर: मादक पदार्थ की तस्करी में रहीशा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एबीरिच इंटर कालेज के पास कब्रिस्तान से एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये बताई गई है। मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई मोहल्ला मामूड़ी …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एबीरिच इंटर कालेज के पास कब्रिस्तान से एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये बताई गई है। मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई मोहल्ला मामूड़ी निवासी अब्दुल हमीद की पत्नी रहीशा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चरस लखीमपुर खीरी से लाकर शाहजहांपुर में महंगे दामों पर बेचती है।

उसका पति अब्दुल हमीद उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में तीन वर्ष पहले मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, तब वह वहीं जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद रहीशा ने भी मादक पदार्थ तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

संजय कुमार, एएसपी सिटी-
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये आंकी गई है। महिला का पति इसी मामले में तीन वर्ष से उत्तराखंड जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें- बरेली: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार