बाराबंकी: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
बाराबंकी। महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल की ओर से गांवों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को पत्रक भी वितरित किए गए।महिला सिपाहियों ने महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून …
बाराबंकी। महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल की ओर से गांवों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को पत्रक भी वितरित किए गए।महिला सिपाहियों ने महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया।
साथ ही सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता के लिये 108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। महिलाओं को बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल की ओर से निरंतर गांवो में जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। शक्ति मोबाइल की ओर से थाना क्षेत्र निन्दूरा विकास खंड के कस्बा टिकैतगंज अनवारी,नई बस्ती ,में सरकार द्वारा चलाई जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताते हुए महिला आरक्षी मधुबाला, गीता शर्मा, पूनमसिंह आदि ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।
मसौली के बड़ा गांव में उपनिरीक्षक माया यादव ने कैम्प लगाकर आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं एवं ग्रामीण महिलाओं महिलाओं को बताते हुए कहा अब महिलाएं सशक्त है अबला नहीं उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा महिलाओं को अन्याय के विरूद्ध आगे आना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए समर्पित है मिशन शक्ति अभियान : उपनिदेशक
