असम में बचाव और पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता : राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें। उन्होंने ट्वीट किया, “अप्रत्याशित बाढ़ का सामना कर रहे असम भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें। उन्होंने ट्वीट किया, “अप्रत्याशित बाढ़ का सामना कर रहे असम भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।” राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग जारी रखें।” असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें-देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद मची तबाही, असम में बाढ़ से बुरा हाल, नासिक में बहीं गाड़ियां

संबंधित समाचार