कर्नाटक: आयकर अधिकारियों ने कर चोरी के संदेह में दो शैक्षणिक संस्थानों पर मारा छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। आयकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के दो शैक्षणिक संस्थानों पर छापा मारा, जिन पर कर चोरी करने का संदेह है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों संस्थानों पर काफी समय से विभाग की नजर थी। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विभिन्न परिसरों पर …

बेंगलुरु। आयकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के दो शैक्षणिक संस्थानों पर छापा मारा, जिन पर कर चोरी करने का संदेह है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों संस्थानों पर काफी समय से विभाग की नजर थी। सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि संस्थानों के प्रमुख व्यक्तियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई। छापेमारी जारी है और अधिकारियों ने इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना के तीन और विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना, बागी खेमे में हो सकते है शामिल

संबंधित समाचार