बीएसएनएल ने निकाली इन पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने हरियाणा सर्कल ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के पदों पर वेकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन …
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने हरियाणा सर्कल ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के पदों पर वेकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2022 से शुरू हो गई है आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44 अप्रेंटिस के पदो पर वेकेंसी निकाली गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी भी विषय में भारत सरकार, AICTE या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्र सीमा
अगर आयु सीमा की बता करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 साल के लिए की जाएगी। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
