देना होगा एक-एक बूंद पानी का हिसाब, स्मार्ट मीटर से होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा में पानी की सप्लाई को सुचारु रखने और उसका दुरूपयोग न हो इसको लेकर एक नयी पहल की जा रही है। आगरा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एबीडी) के तहत ताजमहल के नौ वार्ड, दो गांव और छावनी के आंशिक क्षेत्र को शामिल किया है। यहां 24 …

आगरा, अमृत विचार। आगरा में पानी की सप्लाई को सुचारु रखने और उसका दुरूपयोग न हो इसको लेकर एक नयी पहल की जा रही है। आगरा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एबीडी) के तहत ताजमहल के नौ वार्ड, दो गांव और छावनी के आंशिक क्षेत्र को शामिल किया है। यहां 24 घंटे गंगाजल की आपूर्ति के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। संभवत: जुलाई से पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी लेकिन यहां पानी पर मीटर की व्यवस्था होगी। जिस घर में जितनी पानी की खपत होगी उतना ही बिल का भुगतान करना होगा। स्मार्ट सिटी ने मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है।

ताजगंज और स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र में 17225 घरों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। टोरंट पावर की तरह ही घर के बाहर की दीवार पर ब्लैक बॉक्स के अंदर इलेक्ट्रोनिक स्मार्ट मीटर होगा। इसी के माध्यम से पानी रीडिंग तय होगी। इसके जरिए हर घर की पानी की जरूरत और खर्च होने वाले पानी की ही कीमत वसूली जाएगी।

एडीबी एरिया में कुल नौ वार्ड शामिल हैं लेकिन फतेहाबाद रोड के बाईं ओर क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी वार्डों में किसी वार्ड का 20 फीसदी हिस्सा शामिल है तो किसी वार्ड का पांच फीसदी हिस्सा ही एबीडी में लिया गया है। इसलिए इस योजना के तहत कुल 17225 घरों में मीटर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें –बरेली: स्मार्ट सिटी में गंदे पानी की सप्लाई नहीं रोक पा रहा निगम

संबंधित समाचार