संभल: डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
संभल, अमृत विचार। बहजोई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। बाजार में अफीम की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया। पुलिस तस्करों का …
संभल, अमृत विचार। बहजोई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। बाजार में अफीम की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया। पुलिस तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
- बहजोई पुलिस ने गश्त के दौरान बेहटा चौराहे से पकड़े आरोपी
- बाजार में अफीम की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही
गुरुवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश कुमार टीम के साथ बेहटा चौराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी संभल की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखा। पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं रुके। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.598 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम भीषम पुत्र गेंदनलाल निवासी गांव मदकरा थाना सिरौली जनपद बरेली और विनोद पुत्र खुशियाल दांगी निवासी गिधौर जिला चतरा झारखंड बताया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी झारखंड से अफीम लाकर जनपद में खपाने की फिराक में थे। पुलिस इनके नेटवर्क को तलाश रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों का चालान कर दिया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
बहजोई पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1.598 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी बाजारी कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। -चक्रेश मिश्र, एसपी
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सपा नेता यूसुफ मलिक के भाइयों की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
