लखीमपुर-खीरी: निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को सामने से मारी टक्कर, पत्नी की मौत
धौरहरा खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के ढखेरवा धौरहरा हाइवे पर कफारा पुल के समीप लखीमपुर से आ रही तेजगति प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपत्ति को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें 26 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पति व पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। …
धौरहरा खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के ढखेरवा धौरहरा हाइवे पर कफारा पुल के समीप लखीमपुर से आ रही तेजगति प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपत्ति को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें 26 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पति व पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
गुरुवार को देर सायं ढखेरवा-धौरहरा हाइवे पर कफारा गांव के समीप बने लम्बइया पुल के पास लखीमपुर से तेजगति आ रही प्राइवेट बस ने सायं करीब 6 बजे धौरहरा से अपने घर बाइक से सलेमपुर कोन कोतवाली सदर जा रहे नसरुद्दीन व उनकी पत्नी खुशनुमा एवं 7 वर्षीय पुत्री को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें खुशनुमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नसरुद्दीन व उसकी पुत्री घायल हो गई। जिनको रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचीं कफारा पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
अन्य हादसों में पांच घायल, इलाज जारी
ईसानगर क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी सूरज (13) पुत्र विश्वनाथ मिश्रा सुबह गांव के बाहर पूरब में स्थित रामसागर की आम की बाग में आम तोड़ने गया था जहां पेंड से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आनन फानन में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं तीसरी घटना ईसानगर कटौली बाईपास पर घटित हुई जिसमें अमित पुत्र पहाड़ी निवासी दुबेपुरवा मजरा कबिरहा जो बाइक से शादी के कार्ड बाँटने जा रहा था कि उसको अज्ञात कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल को पीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चौथी घटना बीती रात की है जहां एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थाना निघासन के गजियापुर गांव के बाइक सवार युवकों ने इमलिया के पास साइकिल से खेत मे फसल बचाने जा रहे रामकिशोर पुत्र श्रीराम मौर्य को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पड़ोसी प्रदीप कुमार समेत अन्य लोगों ने अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
