मुरादाबाद: सोशल फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया शरबत
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के बाहर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया। गर्मी से बेहाल राहगीरों ने शरबत पीकर इस प्रकार के आयोजन की सराहना की। सोशल फाउंडेशन की ओर से गर्मी में राहत देने के लिए किए गए शरबत वितरण कार्यक्रम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के बाहर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया। गर्मी से बेहाल राहगीरों ने शरबत पीकर इस प्रकार के आयोजन की सराहना की।
सोशल फाउंडेशन की ओर से गर्मी में राहत देने के लिए किए गए शरबत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनुज अग्रवाल ने खुद राहगीरों को शरबत पिलाया। कहा कि चार वर्ष से संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। इसी के तहत गुरुवार को राहगीरों को शरबत पिलया गया। इस अवसर पर शोभित गुप्ता, रूपांशु, मंजू गौतम, शुभि रस्तोगी, भारती अरोड़ा, भावना चौधरी, गौतम सिंह, समीक्षा गुप्ता, पुष्पेंद्र शरण, पल्लवी गुप्ता, राजीव सक्सेना, नीलम, शिल्पा ठाकुर, अंशी भटनागर, मनीष गौतम, किशन पाल, कपिल राजपूत, चन्द्रभान आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढ़ें:- बरेली: हेपेटाइटिस मरीजों के लिए अलग से बनाई जाएगी ओपीडी
