शाहजहांपुर: कोविड वैक्सीनेशन में रहे पीछे, तो रोक दिया गया वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोविड वैक्सीनेशन में लक्ष्य के सापेक्ष अत्यधिक कम टीकाकरण होने पर, इसकी गाज कलान, खुदागंज-कटरा, ददरौल के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर गिरी है। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है, साथ ही डीएम ने एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए हैं। दरअसल …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोविड वैक्सीनेशन में लक्ष्य के सापेक्ष अत्यधिक कम टीकाकरण होने पर, इसकी गाज कलान, खुदागंज-कटरा, ददरौल के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर गिरी है। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है, साथ ही डीएम ने एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए हैं।

दरअसल डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नियमित टीकाकरण एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा की, जिसमें निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अत्यधिक कम लक्ष्य की प्राप्ति होने के कारण जनपद की स्थिति अत्यन्त असंतोषजनक पाई गई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज-कटरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुए निर्देशित किया कि जनपद में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति कराते हुए एक सप्ताह में अवगत कराना सुनिश्चित करें।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान द्वारा ब्लाक वार टोटल सेशन में प्लान-198, टोटल सेशन हेल्ड -153,जिसका 77.3 प्रतिशत एवं लक्ष्य – 1757, प्राप्त -1102 जिसका 62.7 प्रतिशत है, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज-कटरा द्वारा ब्लाक वार टोटल सेशन में प्लान – 216, टोटल सेशन हेल्ड -145 जिसका 67.1 प्रतिशत एवं लक्ष्य-1069, प्राप्त-765, जिसका 71.6 प्रतिशत है तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल द्वारा ब्लाक वार टोटल सेशन में प्लान 234, टोटल सेशन हेल्ड-181, जिसका 77.4 प्रतिशत एवं लक्ष्य-2487, प्राप्त-1791, जिसका 72.0 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैक्स की भिड़ंत, एक ही परिवार के छह लोग घायल

 

संबंधित समाचार