ललितपुर: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के बानपुर थानाक्षेत्र में गुरूवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के पास ही जला दिया। पुलिस ने बताया कि थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी मूलचन्द कुशवाहा ने गुरूवार को अपनी पत्नी सपना (22) को मारकर अपने घर के पास ही स्वयं चिता …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के बानपुर थानाक्षेत्र में गुरूवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के पास ही जला दिया। पुलिस ने बताया कि थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी मूलचन्द कुशवाहा ने गुरूवार को अपनी पत्नी सपना (22) को मारकर अपने घर के पास ही स्वयं चिता बनाकर जला दिया व मौके से वह अपने डेढ़ वर्ष के बेटे और दो वर्ष की बेटी को लेकर भाग निकला।

ग्रामीणों ने जब आग जलते देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल की जांच की। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर उसे जलाने की घटना हुई है।

इस संबंध में मृतका के पिता द्वारा बानपुर थाने में तहरीर दे दी गई है, जिस पर मामला पंजीकृत करके आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ललितपुर: साहूकार से परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार