बीएसए के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय मूसापुर में गड़बड़ियों की भरमार, प्रधानाध्यापक निलंबित
गोंडा, अमृत विचार। गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय स्कूल खुल गए हैं और अफसर सभी शिक्षकों को समय से स्कूल में उपस्थित होने का निर्देश दे चुके हैं लेकिन इस निर्देश का असर शिक्षकों पर होता नहीं दिखाई दे रहा है। बीएसए के निरीक्षण में यह हकीकत सामने आई है। मुजेहना के कंपोजिट विद्यालय …
गोंडा, अमृत विचार। गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय स्कूल खुल गए हैं और अफसर सभी शिक्षकों को समय से स्कूल में उपस्थित होने का निर्देश दे चुके हैं लेकिन इस निर्देश का असर शिक्षकों पर होता नहीं दिखाई दे रहा है। बीएसए के निरीक्षण में यह हकीकत सामने आई है। मुजेहना के कंपोजिट विद्यालय मूसापुर में निरीक्षण के दौरान नामांकित 272 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 42 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल में गड़बड़ियों की भरमार पाई गई। निरिक्षण के दौरान अभिलेख भी स्कूल में नहीं मिले। बगैर किसी सूचना के प्रधानाध्यापक भी स्कूल से गैरहाजिर मिले हैं। इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए ने शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।
बताते चलें कि शैक्षिक स्थिति की हकीकत देखने के लिए बीएसए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 17 जून को उन्होंने मुजेहना के कंपोजिट स्कूल मूसापुर का औचक निरीक्षण किया था। बीएसए के निरीक्षण में स्कूल में गड़बड़ियों का अंबार मिला था।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में नामांकित 272 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 42 बच्चे उपस्थित मिले थे। अभिलेख भी स्कूल में नहीं मिला। बताया गया कि प्रधानाध्यापक अभिलेख अपने घर पर रखते हैं। स्कूल में खेल सामग्री भी नहीं खरीदी गई। पिछले वर्ष खरीदी गई खेलकूद सामग्री का रखरखाव भी बेहद खराब मिला।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव भी बगैर किसी सूचना के स्कूल से गैरहाजिर मिले। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसए ने शुक्रवार को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वित्तीय अनियमितता व सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हे मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय सुंदरघाट से संबद्ध किया गया है और इसकी जांच मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी रामखेलावन सिंह को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें –बरेली: अगस्त में परिषदीय स्कूलों में लगेंगे दो दिवसीय स्काउट शिविर
