गाजियाबाद : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
गाजियाबाद । प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक नया मोड़ आया है। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने नाराज परिजनों ने आईओ की शिकायत एसएसपी से की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस केस में आईओ निष्पक्षता से जांच नहीं कर …
गाजियाबाद । प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक नया मोड़ आया है। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने नाराज परिजनों ने आईओ की शिकायत एसएसपी से की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस केस में आईओ निष्पक्षता से जांच नहीं कर रहे हैं।
यही वजह है कि आरोपियों की ओर से पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है। जिससे परिवार के सदस्य डरे सहमें हैं। बता दें कि इस मामले की जांच सीओ कविनगर अवनीश कुमार कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने आईओ से रिपोर्ट मांगी है। वहीं सीओ कविनगर का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जबकि सुमित और तस्सी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। बीते 19 मई की रात तीनों ने नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। 28 मई को पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज करवाया था। नाबालिग के पिता का आरोप है कि इस मामले की जांच ठीक से नहीं की जा रही है।
इसमें पुलिस की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। अब तक पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि भी पीड़ित परिवार कोतवाली जाकर अपडेट मांगता है पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती। आरोप है जांच अधिकारी इस केस में खानापूर्ति कर रहे हैं। एक महीने के बाद भी पुलिस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जिस वजह से परिवार काफी डरा-सहमा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि कहीं आरोपी नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल न कर दें। असल में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। मुकुल की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को वीडियो हाथ नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गार्ड गिरफ्तार
