विकास कार्यों में घोटाले की जांच करने पहुंचे लोकपाल, ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप
बहराइच, अमृत विचार । ग्राम पंचायत धवरिया में शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मनरेगा से संबंधित कार्यों की लोकपाल जांच की गई। जांच के दौरान ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग निर्माण बाउंड्री वॉल तथा मिट्टी पटाई के कार्यों में व्यापक धांधली का आरोप लगाया है। विकास खंड जरवल के ग्राम धवरिया में मनरेगा से जुड़े कार्यों …
बहराइच, अमृत विचार । ग्राम पंचायत धवरिया में शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मनरेगा से संबंधित कार्यों की लोकपाल जांच की गई। जांच के दौरान ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग निर्माण बाउंड्री वॉल तथा मिट्टी पटाई के कार्यों में व्यापक धांधली का आरोप लगाया है।
विकास खंड जरवल के ग्राम धवरिया में मनरेगा से जुड़े कार्यों की ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को लोकपाल जांच हुई। जिसमें ग्राम वासियों ने मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर जांच की मांग करते हुए धांधली का आरोप लगते हुए करीवाई की मांग की।
ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल दिखाकर धन आहरित करने, विना इंटरलॉकिंग कार्य कराए ही धन आहरण करने तथा मिट्टी पटाई कार्य में गोलमाल किया गया है। जिसको लेकर लोकपाल उमेश कुमार तिवारी टीम के साथ ग्राम धवरिया पहुंचे। जहां पर उन्होंने आरोपित बिंदुओं पर छानबीन की। जांच के बाद मनरेगा लोकपाल ने बताया कि शिकायती बिंदुओं पर जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट सुरक्षित कर ली गई है। शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें –गोंडा: बिना सड़क की पटाई कराए श्रमिकों को कर दिया गया भुगतान, मनरेगा लोकपाल ने की जांच
