कड़ी सतर्कता में अदा हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों के आसपास तैनात रहा पुलिस बल
रामपुर, अमृत विचार। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना नासिर खां ने जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पहले दिए खुतबे में मौलाना ने कहा कि मुसलमान नबी-ए-करीम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम के बताए रास्ते पर चलें। नबी ए करीम पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। नमाज से …
रामपुर, अमृत विचार। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना नासिर खां ने जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पहले दिए खुतबे में मौलाना ने कहा कि मुसलमान नबी-ए-करीम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम के बताए रास्ते पर चलें। नबी ए करीम पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। नमाज से पहले जामा मस्जिद के चारों ओर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। जिले में अलर्ट के चलते पर्याप्त मात्रा में पुलिस मुस्तैद रही।
- रसूले-ए-अकरम के बताए रास्ते पर चलें मुसलमान : मौलाना नासिर
- नबी ए करीम पर की गई टिप्पणी के बाद बरती जा रही एहतियात
जामा मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे खुतबे में मौलाना नासिर खां ने कहा कि नबी ए करीम मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम ने उनपर जो भी जुल्म हुए वह सब अल्लाह के ऊपर छोड़ दिए। उनपर हुए जुल्मों का अल्लाह ने हिसाब लिया काफी लोग नबी ए करीम के तरीका-ए-कार से इतने मुतास्सिर हुए कि ईमान ले आए और कलमा पढ़कर मुसलमान हो गए।
मौलाना ने कहा कि नबी ए करीम ने हमेशा लोगों को माफ किया और दुनिया को शांति का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि नबी ए करीम ने कभी बदला नहीं लिया लोगों को माफ करते गए। नबी ए करीम का फरमान है कि सारे फैसले अल्लाह करेगा और वही हिसाब किताब करने वाला है। मौलाना ने कहा कि नबी ए करीम की शान में जो गुस्ताखी करेगा उसका फैसला और हिसाब खुद अल्लाह करेगा।
कहा कि कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे देश में इस्लाम और मुसलमान की बदनामी हो उन्होंने कहा कि मुसलमान नबी-ए-करीम के बताए रास्ते पर चलें और सूद और ब्याज से बाज आएं। अल्लाह की सच्चे दिल से इबादत करें तरक्की उनके कदम चूमेगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सेक्रेट्री मुकर्रम रजा इनायती ने बताया कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज में भारी तादाद में लोग पहुंचे और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शहर में हर चौराहे पर तैनात रही पुलिस
शहर में अलर्ट के चलते जामा मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। भारी तादाद में मुसलमानों ने शहर की जामा मस्जिद में नमाज अदा की। शहर के तमाम चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। शहर की जामा मस्जिद के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नमाज के दौरान तमाम खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं। शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। हालांकि, एहतियात के तौर पर जामा मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। जुमे की नमाज में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने पाए इसलिए नमाज के वक्त जच्चा-बच्चा सेंटर, बर्तन बाजार और चाकू बाजार रोड पर ट्रेफिक को रोक दिया गया था। -हेम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
ये भी पढ़ें:- जर्मनी ने की गैस इमरजेंसी प्लान के दूसरे चरण की घोषणा, कहा- स्थिति गंभीर
