बरेली: रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरने पर बैठीं सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. पटेल महेंद्र सिंह राणा की कार चोरी के मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को इज्जतनगर थाने परिसर में धरने पर बैठ गईं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन …
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. पटेल महेंद्र सिंह राणा की कार चोरी के मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को इज्जतनगर थाने परिसर में धरने पर बैठ गईं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज होने तक धरना से नहीं हटने की बात पर अड़ी रहीं। करीब 5 घंटे के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जिलाध्यक्ष की कार छह दिन पहले चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए उन्होंने शिकायती पत्र दिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को सुनीता गंगवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुबह 10 बजे थाना पर पहुंच गईं और रिपोर्ट दर्ज न होने पर वह धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा पुलिस व्यवस्था में कई बड़े सुधारों की आवश्यकता है। इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत भी कराएंगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्लास्टिक पर लगेगी लगाम, थोक विक्रेताओं के यहां छापे मारी के दिए निर्देश
